अनूपपुर: केकरपानी में पत्नी के मायके से आने से मना करने पर नाराज़ पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली थाना के सुदूर गांव केकरपानी में बुधवार की शाम 7 बजे पत्नी से नाराज पति 35 वर्षीय गेंदलाल कोल पिता चैतु कोल निवासी केकरपानी ने अपने ही घर में पंखे से फांसी का फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना शाम 7.30- 8 बजे के बीच गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।