ईसागढ़: खिरिया देवत में दबंग ने 30 वर्षीय युवक से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
खिरिया देवत में दबंग द्वारा एक 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार खिरिया देवत निवासी सत्तू चिडार उम्र 30 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग 9 बजे गांव के ही भानू ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है