सोनभद्र के चतरा सीचसी में आशा कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान न होने से नाराज आशा यूनियन ने जनपद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते रविवार से पूरे जिले में पल्स पोलियो अभियान पूरी तरह से ठप हो गया। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र या पोलियो बूथ पर आशा ने कार्य नहीं किया, आशा यूनियन ने 11 दिसंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी ज्ञापन दिया था।