गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पितृदीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में पटाखे पर प्रतिबंध लगाया
गया में चल रहे पितृपक्ष मेला के दौरान आज शनिवार को विभिन्न घाटों पर पितृदीपावली मनाई जाएगी।पटाखा छोड़े जाने से किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर पटाखा पर प्रतिबंध लगाया है।गया सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मेला क्षेत्र में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है।