गुना नगर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीट परीक्षा केंद्र धूप में खड़े छात्रों के परिजनों का हंगामा, उठाए सवाल
गुना में 21 जून को नीट परीक्षा हुई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो पर बने केंद्र पर धूप में खड़े विद्यार्थियों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। करीब 2 घंटे धूप में बच्चे खड़े होने से परिजनों का सब्र टूटा व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ बच्चों का प्रवेश शुरू किया परिजनो को छाया पानी की व्यवस्था की व्यवस्था पर लोगों ने नाराजगी जताई।