अकबरपुर: पति से फोन पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शनिवार को 1:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव स्थित कॉलोनी में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी लखन राम की नतनी एवं विवाहिता मधु कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को दफना दिया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के