आगरा: ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में इलाज जारी
ताजमहल का एक मामला सामने आया है, जिसमें इटली से एक परिवार ताजमहल का दीदार करने के लिए आया हुआ था, आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, आगरा वासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है, इसी को लेकर विदेशी पर्यटक को चक्कर आ गए और उसका BP लो हो गया, एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने विदेशी पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराया