आगरा: एमजी रोड स्थित जिला मुख्यालय पर खोया-पाया सेल ने 200 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाया,जानकारी देते डीसीपी सूरज राय
आगरा नगर जोन की सर्विलांस सेल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डीसीपी सिटी कार्यलय में लोगों के गुम 200 मोबाइल खोजकर मालिकों को सुपुर्द किया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ढूंढ कर निकाले गए मोबाइल की बाजार कीमत ₹40 लाख रुपए के आस-पास है। मोबाइल वापस पाकर लोग बहुत उत्साहित हैं।