आगरा: शमसाबाद रोड स्थित होटल में बिल्डर उमेश सैंथिया के खिलाफ धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप,जानकारी देते पीड़ित राकेश उपाध्याय
आगरा में बिल्डर उमेश सैंथिया पर एक व्यापारी ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित राकेश उपाध्याय ने बताया कि वह बिल्डर की कॉलोनियां में ठेके पर विद्युत संबंधित कार्य करता था। जिसका लाखों रुपए का बकाया हैं। वह बिल्डर अदा नही कर रहे हैं। उल्टा झूठा मुक़दमा पीड़ित के खिलाफ दर्ज करा दिया हैं।