आगरा: व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त लेमन ट्री होटल के पास से गिरफ्तार
थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस अभियुक्त के द्वारा पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। वही गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे लेमन ट्री होटल के पास से गिरफ्तार किया है। और इसके कब्जे से इंटरलॉकिंग ईंट जो घटना में प्रयुक्त की थी वह भी बरामद की है।