झाझा: झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप एक बंद मकान से जेवर और नकदी की चोरी
Jhajha, Jamui | Apr 20, 2026 झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर जेवर व नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी बिक्की कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया बहन की तबियत खराब होने की सूचना पर परिवार के साथ बाहर जाने पर घर बंद था। लौटने पर ताला टूटा मिला और अलमारी-बक्सा खंगाल कर सोना-चांदी के जेवर व दस हजार रुपये गायब थे।