पथरिया: बांसा कला में छात्र ने लगाया आरोप: रेगुलर से प्राइवेट करने का मामला, छात्र ने की शिक्षक पर कार्रवाई की मांग
पथरिया ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसाकला में कक्षा 12वीं के छात्र शिवंक ठाकुर ने शिक्षक पर रेगुलर से प्राइवेट दर्ज करने का आरोप लगाया है। छात्र ने कलेक्टर और सागर जेडी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उसका कहना है कि प्रवेश पत्र में रेगुलर था, लेकिन परिणाम में प्राइवेट दर्शाया गया। साथ ही प्रैक्टिकल अंकों में भी गड़बड़ी का आरोप है।