सूरजपुर: विश्रामपुर ऑफिसर कॉलोनी में चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
विश्रामपुर पुलिस ने ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉ. शुभांगी वर्मा ने 7 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इमरजेंसी ड्यूटी से लौटने पर उनके क्वार्टर का ताला टूटा मिला और अलमारी से करीब 40 हजार रुपये नगद चोरी हो गए थे। मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी।