भितरवार: महिला ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
भितरवार पुलिस थाने में एक महिला ने तीन लोगों पर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी युवक ने महिला और उसके परिजनों पर 5 लाख रुपए तथा बोलेरो गाड़ी मांगने और झूठे केस में फसाने की कोशिश का दावा किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।