ललितपुर: शहर के मोहल्ला मऊठाना में बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर बरपाया कहर, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
ललितपुर शहर के मोहल्ला मउठाना में मामूली वाद विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाते हुए लोहे की राॅड एवं लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही मारपीट की घटना रविवार की बताई जा रही है।