बलौदाबाज़ार: सुशासन तिहार 2026, साय सरकार का 'सुशासन तिहार' बना मददगार: मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड, किया आभार
बलौदाबाजार,8 मई 2026 जिले के विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थीं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता