सुल्तानगंज: कवि हीरा हरेंद्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, दो साहित्यकार सम्मानित
हीरा प्रसाद हरेंद्र की पुण्यतिथि पर रविवार को अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के बैनर तले सुल्तानगंज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके आवास पर आयोजित शब्दांजलि, काव्यांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का माहौल साहित्यिक संवेदनाओं और स्मृतियों से सराबोर रहा।