खजनी: खजनी समाधान दिवस में पहुंचे छह भूमि विवाद के मामले, राजस्व कर्मियों की गैरहाजिरी से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका
खजनी थाने में आयोजित जून माह के प्रथम समाधान दिवस में भूमि संबंधी शिकायतों को लेकर छह फरियादी पहुंचे, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। नायब तहसीलदार अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर जांच के निर्देश दिए। फरियादियों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।