दुर्ग पुलिस की अड्डेबाजों और शराब पीने वालों पर कार्रवाई,पुलिस अधिकारी ने सोमवार रात 8 बजे बताया कि दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों और शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, 66 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।