बिजनौर: बिजनौर के सिविल लाइन में पेट्रोल पंप के नजदीक विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कार में लगी भीषण आग
Bijnor, Bijnor | May 20, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे सिविल लाइन में पेट्रोल पंप के नजदीक एक बड़ा हादसा होने से बच गया। विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से अचानक से विद्युत पोल के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद पेट्रोल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया