फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र मिलिक में बकरी खेत में जाने को लेकर जेठ ने बहू का ईट से फोड़ा सिर, उसके बेटे को डंडे से पीटने का आरोप
थाना नारखी क्षेत्र मिलिक निवासी रामदयाल की पत्नी खेत पर थी। जहां उसका आरोप है उसकी बकरी जेठ के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर बेटे को डंडे से पीटने लगा, जब वह इसको लेकर विरोध करने गयी तो ईट से जेठ ने सिर फोड़ दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस महिला को मेडिकल व उपचार को उसके बेटे संग जिला अस्पताल लेकर आयी।