बरेली: जिले में आईएमजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूसीसी कानून को लेकर बनाया वीडियो, कहा- हम शरीयत के खिलाफ नहीं जा सकते
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वे यूसीसी को लेकर बोल रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि उत्तराखंड में सामान्य नागरिक संहिता का कानून लागू होने जा रहा है। अगर इसमें शरीयत का लिहाज पास किया गया है तो मुसलमान इस कानून को मानेंगे।