बरेली: आंवला में तालाब में जाल लगाने को लेकर हुई मारपीट, पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
आंवला में तालाब में जाल लगाने को लेकर हुई मारपीट के चलते शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित सोरन ने बताया कि गांव में एक तालाब है जिसमें पालतू जानवर और जंगली पशु-पक्षी पानी पीते हैं। इस तालाब का पट्टा विकास के नाम है। जब विकास से जाल हटाने को कहा गया तो उसने मारपीट कर दी।