बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने सामान किया चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में घर का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, लैपटॉप, एलसीडी और कुछ नकदी चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ परसा खेड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। वह निजी कार्य से बंगाल गए थे तभी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।