बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सिठौरा में युवक पर दबंगों ने किया हमला जमकर बेरहमी से पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सिठौरा में मामूली कहासुनी के बाद 4 से 5 लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर लाठी डंडों से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई,अजय सिंह पुत्र रामचरण निवासी सिठौरा थाना सुभाष नगर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है ।