इटावा: इकदिल इलाके में अनियंत्रित डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला पालिका कर्मचारी समेत दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Apr 22, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छोटी फूफई के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और उसमें सवार एक महिला नगर पालिका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है।