गिरिडीह: धनवार के लाल बाजार के पास कार और बस की टक्कर में दो की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
धनवार थाना क्षेत के लाल बाजार के पास एक कार और सवारी बस के बीच जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।गुरुवार को 11 बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।