मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को शाम लगभग 4:00 बजे डीएसपी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के साथ एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान डीएसपी ने स्थानीय लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।