पीलीबंगा: सीटू के आह्वान पर पीलीबंगा में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
श्रमिक संगठन सीटू के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आज सोमवार को पीलीबंगा उपखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व मनीराम मेघवाल एवं शेर सिंह शाक्य ने किया। उपखंड कार्यालय के आगे हुई सभा को वक्ताओं ने संबोधित किया।