शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़िता रश्मि बाथम ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने पति राम कृष्ण बाथम के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा के साथ-साथ न्याय की मांग की है।