हरदा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 4 अप्रैल को हरदा में, गोयत के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Harda, Harda | Apr 2, 2026 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 4 अप्रैल को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं विष्णोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जीतू पटवारी पहले खंडवा जिले के कोटड़ा गांव पहुंचेंगे, जहां वे टंट्या मामा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।