जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे को पारोली में लगभग 45 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में पंडित दीनदयाल बस स्टैंड पर नया आधुनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स, बड़ा खाल की पुलिया, फेशवाल निर्माण और भील बस्ती, बीड़ व गढ़गहूली माताजी मंदिरों पर बने विश्रांति गृह शामिल हैं।