इगलास: इगलास गौण्डा थाना क्षेत्र के गांव बनिया खेड़ा में हनुमान जी की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा खंडित, भारी पुलिस बल तैनात
Iglas, Aligarh | Jun 8, 2026 इगलास गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बनिया खेड़ा में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। गांव के एक हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को किसी शरारती तत्व द्वारा खंडित कर दिया गया। जैसे ही इस घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों को मिली, दोनों संगठनों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।