कोलारस: कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने ‘गांव चलो अभियान’ में मोहराई सहित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया
शिवपुरी जिले के कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत रविवार को कोलारस क्षेत्र के ग्राम मोहराई, खेराई, चकरा, चंदौरिया, मोहरा एवं कोलारस में पहुंचकर ग्रामीणों व नगरवासियों से संवाद किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नागरिकों का सम्मान किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।