गोहरगंज: मंडीदीप: नाहर कंपनी में हादसा, 25 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम
रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप स्थित नाहर कंपनी में कार्य के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीती रात इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत ताराचंद (45), निवासी सरखिया, बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के करीब 25 फीट ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।