बरेली: बरेली का खौफनाक बदमाश जिला बदर, 6 महीने तक नहीं रख सकेगा शहर में कदम, पीलीभीत बॉर्डर पर छोड़ा गया
बरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथरी चैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी केशव पटेल को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जनपद बरेली की सीमा से बाहर कर पीलीभीत बॉर्डर पर छोड़ा और चेतावनी दी कि तय अवधि के दौरान बरेली में प्रवेश करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।