अलीगंज: राजा का रामपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी जालसाज को गिरफ्तार किया, धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में की कार्रवाई
Aliganj, Etah | May 4, 2026 सोमवार की सुबह7 जानकारी के मुताबिकराजा का रामपुर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने कार्यवाही की।