मोहनलालगंज: शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण, नौकरी लगते ही मुकरा युवक; मुकदमा दर्ज
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का कई वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि रामपुर गढ़ी निवासी शिवम पांडे ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और इसी बहाने उसका यौन शोषण करता रहा।