सहारनपुर: प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की की समीक्षा
मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5:00 बजे, सर्किट हाउस सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी।