इंदौर: नगर निगम की टीम ने पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की, संपत्ति कर और अन्य टैक्स जमा नहीं करने पर नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया
Indore, Indore | Feb 11, 2025 इंदौर के रामबाग इलाके में मौजूद इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। पंप संचालक पर आरोप था कि वह संपत्ति कर और अन्य राशि का भुगतान नहीं कर रहा था जिसके बाद नगर निगम की टीम ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने को कहा था,लेकिन संचालक के द्वारा बकाया राशि नहीं जमा कराई गई,जिसके बाद निगम की टीम आज वसूली के लिए पहुंची ।