किरनापुर: सिहोरा की घिसर्री नदी पर नाव संचालन की मांग, किसानों और विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार
किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिहोरा के किसानों एवं ग्रामीणों ने घिसर्री नदी पर नाव की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मंगलवार लगगभ दोपहर 1 बजे बताया कि लगभग 100 किसानों की कृषि भूमि नदी पार हट्टा क्षेत्र में स्थित है, जहां पहुंचने के लिए घिसर्री नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो वर्षों से नदी में न