अनूपगढ़: अनूपगढ़ में आए तूफान से गांव 72जीबी के पास स्थित ईंट भट्टे परिसर में 8 मकान गिरे, 8 लोग घायल, मजदूरों का सामान हुआ नष्ट
अनूपगढ़ में तेज हवा, तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी। तेज हवा के कारण 72 जीबी के पास स्थित ईंट भट्ठे परिसर में बने हुए 8 मकान गिर गए। इस मामले में मजदूर भगवान राम ने आज बुधवार शाम 5:30 बजे बताया कि मकान गिरने से 8 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वही मकान गिरने से मकान में रखा हुआ सारा सामान भी दबकर नष्ट हो गया है।