सोनीपत: रावण दहन पर मेयर राजीव जैन का संदेश- आत्मनिरीक्षण करें, समाज से हिंसा और बुराई मिटाएं
कामि रोड के रामलीला मैदान में रावण दहन के दौरान मेयर राजीव जैन ने आत्मनिरीक्षण और समाज से हिंसा, घरेलू उत्पीड़न जैसे अपराध खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्त भारत और स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया।