मेसकौर: प्रखंड के बीजू बीघा में कुत्तों के कहर से 50 भेड़ों की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान
बुधवार सुबह करीब 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत बीजू बीघा गांव में मंगलवार देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर भारी तबाही मचा दी। इस हमले में करीब 50 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल भेड़ों का इलाज कराया जा रहा है।