बांदा: बिसंडा के आगे बाइक सवार ने दूसरी बाइक में पीछे से मारी टक्कर, बाइक में बैठे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 1, 2025 बिसंडा के आगे दिन सोमवार को बाइक सवार ने दूसरी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी है। जिसमें दूसरी बाइक में बैठा एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल वृद्ध को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल वृद्ध बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत जामू गांव निवासी है।