नानपारा: चौगोई बिलासपुर के पूर्व प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज में एक पूर्व ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एक आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के मजरा सबुना निवासी 52 वर्षीय पूर्व प्रधान शिवराम गौतम है