गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
गयाजी में आज दिनांक 12 नवंबर बुधवार को एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश में सिटी एसपी रामानन्द कुमार कौशल द्वारा गयाजी कॉलेज स्थित ईवीएम स्ट्रॉंग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 नवंबर बुधवार की शाम 6 बजे एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।