पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में एंबुलेंस न मिलने से घायल की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
राजेंद्र ग्राम में समय पर एंबुलेंस ना मिलने से शनिवार को 1:00 बजे ग्रामीण छोटे सिंह नेताम निवासी करौंदा टोला उम्र 32 वर्ष जो की घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला था जिसे राजेंद्र ग्राम चिकित्सालय ले जाने पर अनूपपुर के लिए रेफर किया गया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और इसी वजह से उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया।