अरवल: निसनपुरा: युवक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी सहित तीन पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम हुआ
Arwal, Arwal | May 17, 2026 निसनपुरा गांव में रविवार को 25 वर्षीय कुंदन कुमार का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।मृतक के परिजनों ने पत्नी बिंदु देवी, उसके जीजा बूटा यादव और साला चंदन यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।