सहारनपुर: फर्जी प्लॉट कारोबार का बड़ा खेल, गिरोह पर करोड़ों की ठगी, धमकी और जबरन कब्जे के आरोप, पीड़ितों ने SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर में फर्जी प्रॉपर्टी कारोबार के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को थाना मंडी और कोतवाली देहात क्षेत्र के कई पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि एक संगठित गिरोह फर्जी प्लॉट, नकली दस्तावेज और बनावटी सौदों के जरिए लोगों को ठग रहा है।